बागेश्वर, मई 28 -- बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में ईद उल अजहा का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नदीगांव स्थित ईदगाह पहुंचकर विशेष नमाज अदा की और देश व प्रदेश में सुख-शांति, भाईचारे तथा अमन-चैन की दुआ मांगी। गुरुवार को ईदगाह में मुफ्ती बिलाल ने नमाज अदा कराई और लोगों को ईद उल अजहा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। ईद के अवसर पर अन्य समुदायों के लोगों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। यह भी पढ़ें- बारगाहे इलाही में लाखों ने किया सजदा, मांगी अमन-चैन की दुआ पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। इस मौ...