सीवान, मई 29 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर सहित ग्रामीण इलाके के गांव में गुरुवार को ईद उल अजहा का पर्व प्रखंड में अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद थे। सुबह निर्धारित समय से पूर्व मस्जिदों और कर्बला ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी। प्रखंड की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर शहर से कस्बों तक दिखा उत्साह पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी की रस्म...