ईद-उल-अजहा पर खुदा की बारगाह में उठे हाथ, मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ
अमरोहा, मई 28 -- हसनपुर/रहरा। तहसील क्षेत्र में ईद-उल-अजहा त्योहार धूमधाम, अकीदत व आपसी भाईचारे संग मनाया गया। गुरुवार सुबह ईदगाह समेत मस्जिदों में मुसलमानों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।नगर की ईदगाह पर शहर इमाम मुफ्ती महाराज ने नमाज पढ़ाई। नमाज के लिए ईदगाह पर सैलाब उमड़ पड़ा। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नगर के अलावा क्षेत्र के गांव हैबतपुर बंजारा, गलसुआ, ढक्का, हरियाना, सिहाली जागीर, बुरावली, गंगवार, रहरा, आदमपुर, बासकां आदि गांवों में ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। यह भी पढ़ें- सहरसा : ईदगाहों एवं मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, गले मिलकर दी मुबारकबाद इसके बाद पशुओं की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.