सहारनपुर, जून 8 -- सहारनपुर जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसके साथ ही देश की खुशहाली, तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। शहर काजी नदीम अख्तर ने कहा कि अल्लाह के बताए रास्तों पर चलकर गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें। अंबाला रोड स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज शहर काजी नदीम अख्तर ने संपन्न कराई। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। शहर काजी नदीम ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी का त्योहार है। कुर्बानी के मायने खुदा को राजी करना है। अल्लाह और सुन्नत के रास्ते पर चलें। अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने से कभी कोई परेशानी पेश नहीं आ सकती है। हम सभी को गरीब और जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। हमें दिखावे से बचना चाहिए। अल्लाह की इबाबत करें। कुरान-ए-पाक...