कन्नौज, मई 28 -- कन्नौज, संवाददाता। त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा गुरुवार को जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक ईदगाहों व मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। शहर के हाजीगंज ईदगाह समेत विभिन्न स्थानों पर सुबह से नमाज का सिलसिला शुरू हुआ। बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मेले में खिलौने, गुब्बारे और मिठाइयों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। उलेमाओं ने हजरत इब्राहिम की कुर्बानी को इंसानियत और सच्चाई का संदेश बताते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शहर समेत छिबरामऊ, तालग्राम, गुरसहायगंज, सौरिख, मानीमऊ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईदगाहों पर भारी भीड़ उमड़ी। न...