मुरादाबाद, मई 28 -- ईद उल अजहा के मौके पर मोमिनो ने ईदगाह पर पहुंचकर नमाज अदा की। इसके अलावा कुर्बानगाह पर लोग अपने पशुओं को लेकर गए। जहां पशुओं की कुर्बानी हुई। इसके अलावा कुछ लोगों ने घरों में भी कुर्बानी दी। गुरुवार को ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती हामिद अली नईमी ने अपने खिताब में कहा कि सभी मिलजुल कर रहे और एक दूसरे का साथ दे। सिर्फ जानवरों की कुर्बानी का नाम कुर्बानी नहीं बल्कि दूसरे लोगों के एहसास और जज्बात का ख्याल रखना भी इसमें शामिल है। उन्होंने मुल्क में अमन और भाईचारे की अपील की और अपने बच्चों को पढ़ाने व तालीम हासिल करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज ईदगाह में शांतिपूर्वक अदा की गई नमाज के बाद सभी एक दूसरे के गले लगे। सभी से मिलकर मुफ्ती हामिद अली नईमी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। भारी तादात में प्रशासन मुस्तैद...