हजारीबाग, मई 29 -- बरही प्रतिनिधि। ईद उल अजहा बरही में शांति और सौहार्द से मनाई गई। सुबह से अकीदतमंदों में त्योहार को लेकर खुशी और उत्साह देखी गई। सबसे पहले अकीदतमंदों ने जिसमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे, मस्जिद और ईदगाह में नमाज पढ़ी। यह भी पढ़ें- अमन, अकीदत और कुर्बानी के पैगाम के साथ जिले में मनाई गई बकरीदईद की नमाज़ ईदगाह में मौलाना मुशर्रफ उल कादरी, मदीना मस्जिद में मौलाना महमूद साहब, मक्का मस्जिद में हाफिज कयूम, मस्जिद ए अक्सा में मौलाना जमशेद जौहर, मस्जिद ए कुबा में हाफिज कलीमुद्दीन रिजवी और जामा मस्जिद में हाफिज फिरोज साहब ने ईद- उल -अजहा की नमाज़ पढ़ाई। नमाज पढ़ने के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। अलगडीहा ईदगाह में अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद-उल-अजहा की नमाज़ यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा : जिले की सभी मस्जिदो...