लातेहार, मई 24 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को महुआडांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने की। इसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बीडीओ संतोष बैठा ने कहा कि ईद उल अजहा त्याग और भाईचारे का पर्व है। सभी लोग आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, पेयजल एवं बिजली व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्...