संतकबीरनगर, मई 18 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन हुआ। बैठक थाना प्रभारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।बैठक में थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न की जाए। शासन-प्रशासन के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- भाई चारा के साथ मनाएं बकरीद थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर कुर्बानी से संबंधित फोटो या वीडियो वायरल ...