मुरादाबाद, मई 23 -- ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर शनिवार को बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं की भारी भीड़ बाजार में पहुंचने से हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाने से जाम लग गया। ईद उल अजहा का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। शनिवार को महिलाओं में त्योहार की तैयारियां तेज करते हुए शनि बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाओं में कपड़े, घरेलू सजावट की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। उधर ग्राहकों की संख्या अधिक होने की वजह से उनके वहां भी काफी बड़ी संख्या में हाईवे पर पहुंच गए, जिससे जाम लग गया और दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा: खुशियों की खरीदारी पड़ रहा महंगाई का साया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...