सासाराम, मई 27 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद-उल-अजहा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाई जाएगी है। इस दौरान शहर के ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। वहीं कुर्बानी को लेकर बाजार में देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। कुर्बानी को देखते हुए बकरों के कीमतों में भी काफी इजाफा देखा गया। बाजार में 10 से लेकर 25 हजार तक के बकरे मिल रहे थे। सभी लोग अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक कुर्बानी को लेकर बकरे की खरीदारी करने में मशगूल थे। यह भी पढ़ें- सहरसा: जिले में आज मनाई जा रही ईद उल अजहा का पर्व यह भी पढ़ें- सहरसा : जिले में आज मनाई जा रही ईद उल अजहा का पर्व यह भी पढ़ें- आज अदा की जाएगी बकरीद की नमाज,तैयारी पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...