शामली, मई 14 -- कैराना। नगर में उलमाओं एवं गणमान्य लोगों की बैठक में प्राचीन ईदगाह के सौंदर्यीकरण, विस्तार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक कमेटी का गठन किया गया। इसके अलावा ईल-उल-अजहा की नमाज के दौरान वालंटियर को तैनात रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही, खुले में कुर्बानी नहीं करने और अवशेष न फेंकने की अपील की गई। गुरुवार को चौक बाजार स्थित सरायं वाली मस्जिद में तहरीक अइम्मा-ए-मसाजिद के बैनर तले उलमाओं एवं गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने की। इस दौरान नगर की बढ़ती आबादी के अनुरूप ईदगाह के विस्तार, मरम्मत, चारदीवारी निर्माण, फर्श लगाने तथा अन्य आवश्यक कार्यों को जनसहयोग से कराने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला व स्थानीय प्रशासन से संवाद स्थापित करने ...