शाहजहांपुर, मई 28 -- शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा का त्योहार आज जिलेभर में अकीदत और सादगी के साथ मनाया जा रहा है। ईदगाहों और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा हो रही है। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईदगाहों और मस्जिदों में साफ-सफाई व अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम ने ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर चूना छिड़काव कराया है। कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और अवशेष फेंकने पर भी रोक लगाई गई है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है。 यह भी पढ़ें- Bakrid 2026: बकरीद पर क्यों दी जाती है क...