मऊ, मई 28 -- मऊ, संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार जिले भर में गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग निर्धारित समय पर बकरीद की नमाज अदा करते हुए मुल्क की हिफाजत और खुशहाली के लिए अल्लाहतआला से दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाई एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दिए। नमाज के उपरांत परम्परा के अनुसार मवेशियों की कुर्बानी दी गई। पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में सभी स्थानों पर कड़ी चौकसी रही। वहीं नगर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- मऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज ताने-बाने के मऊ नगर समेत ग्रामीण अंचलों में ...