मेरठ, मई 27 -- ईद-उल-अजहा का त्योहार आज मनाया जाएगा। तीन दिनों तक कुर्बानी की सिलसिला चलेगा। ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां कर ली गई। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में चूना डालकर सफें बनाई गई। शाही ईदगाह में आज सुबह सात बजे शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी नमाज अदा कराएंगे। शहर की प्रमुख ईदगाहों के साथ 200 से अधिक मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज होगी। कुछ मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय सुबह सवेरे जल्दी का तय किया है, क्योंकि भीषण गर्मी है। नमाज अदा करने के बाद लोगों को कुर्बानी की रस्म भी अदा करनी होगी। जमीयत उलेमा शहर के पूर्व कोषाध्यक्ष हाजी शीराज़ रहमान, अली मिशन सोसायटी के अली हैदर रिजवी, काजी ईदगाह लिसाड़ी कारी अफ्फान कासमी, हाफिज अब्दुल शमद इंचौली, शहर काजी फलावदा मौलाना मोहम्मद सलमान कासमी ने बताय...