गाज़ियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। भीषण गर्मी और महंगाई के चलते जिले के बकरा बाजार भी फीके नजर आ रहे हैं। दिन में दो-चार ग्राहक ही नजर आ रहे हैं। वहीं, इस बार बकरे 40 से 50 फीसदी तक महंगे हुए हैं, जिससे खरीदारों की संख्या कम हुई है। 28 मई को कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा यानि बकरा ईद मनाई जाएगी। इसमें अब केवल तीन दिन बचे हैं, लेकिन इस बार बकरा बाजार की रौनक जरा कम है। गाजियाबाद में कैला भट्टा, मिर्जापुर, इस्लाम नगर, डासना, शहीद नगर समेत अन्य स्थानों पर बकरा बाजार लगता है। यहां अलवरी, तोतापुरी, बर्रा, बरबरी नस्ल समेत देशी बकरे बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा दुम्मा, भेड़ और बछड़ा भी बाजार में उपलब्ध हैं। मगर ग्राहकों की कमी के चलते यह बाजार सूने दिखाई दे रहे हैं, जबकि इन दिनों में बकरा खरीदारों की भीड़ रहती है。 यह भी पढ़ें- ईद-उल-अज...