सहारनपुर, मई 28 -- सहारनपुर। ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को जिलेभर में अकीदत, भाईचारे और अमन के पैगाम के साथ मनाया जाएगा। शहर से लेकर देहात तक ईदगाहों और मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा आज, कड़ी सुक्षा में होगी नमाजतैयारी और उत्साह अंबाला रोड स्थित ईदगाह समेत विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई, पेयजल और नमाजियों की सहूलियत के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ईद-उल-अजहा केवल जानवर की कुर्बानी का त्योहार नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों, अहंकार, लालच और नफरत को खत्म करने का भी पैगाम देता है। इसी सोच के साथ लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने और मोहब्बत बांटने की तैयारी में जुटे हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।...