कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि ईद को लेकर कोडरमा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रमजान के आखिरी दिनों में प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। चांद दिखने पर ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी। इससे पूर्व लोग खरीदारी में जुट गए हैं।कपड़ा बाजार से लेकर जूते-चप्पल, इत्र, मिठाई और खानपान की दुकानों तक ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। देर रात तक दुकानें खुली रह रही हैं और ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद करीब आएगी, बाजार में भीड़ बढ़ेगी।कपड़ा बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ईद पर नए कपड़े की खरीदारी को लेकर बाजार में सबसे ज्यादा रौनक है। मुख्य कपड़ा बाजारों में पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की खूब बिक्री हो रही है। साधारण कुर्ता-पायजामा 600 रुपए से 1200 रुपए तक मिल रहे हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.