पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच आज ईद की नमाज अदा की जाएगी। मुख्य नमाज शहर के ईदगाह में सुबह 10 बजे आयोजित होगी। नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले को जोन और सेक्टरों में बांटरकर सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी मस्जिदों,ईदगाहों और मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर फोर्स की तैनाती की जाएगी। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि ईद-उल-फित्र को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले को चार जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा 58 सब सेक्टर बनाए गए हैं। जोन का इंचार्ज संबधित एसडीएम और सीओ को बनाया गया है। सेक्टर का इंचार्ज संबधित थाना प्रभारी और सब सेक्टर के इंचार्ज संबधित चौकी प्रभारी होंगे। जनपद में 61 ईदगाहां में ईद की नमाज प्रात: आठ बजे से सुब...