सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। जिले में ईद उल फितर शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मुस्लिम समुदाय ने नये कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और खुशी के माहौल में ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की। नगर के विभिन्न मस्जिदों में सुबह सुबह बड़ी संख्या में मुसलमान एकत्र हुए और एक साथ खड़े होकर नमाज पढ़ने लगे। नमाज के दौरान सैकड़ों हाथ ऊपर उठे और मुल्क व दुनिया में शांति व भाईचारे के लिए खास दुआएं मांगी गई। भीड़ के कारण नमाजियों ने सड़क पर ही नमाज अदा की। नगर के आजाद चौक के समीप ईदगाह के सामने और मुरलिया चक ईदगाह के सामने सड़क पर मुस्लिम भाईयों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान जिला प्रशासन काफी मुस्तैद दिखा। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।पर्व को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया।लोग एक दू...