मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। ईद की नमाज को लेकर जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। प्लेटफॉर्म दो-तीन व चार-पांच के सामने पश्चिम छोर पर स्थित मस्जिद में बड़े संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे। इसको लेकर सुबह सात बजे से नौ बजे तक गुड्स लाइन से मालगाड़ियों का परिचालन नहीं हुआ। इस मौके पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार और जीआरपी के इंस्पेक्टर रंजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे, ताकि नमाजियों को रेलवे लाइन पार करने या मस्जिद तक पहुंचें में कोई परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...