अमरोहा, मार्च 18 -- हसनपुर। ईदुल-फितर पर व्यवस्थाओं के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने नगर की ईदगाह का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर पालिका ईओ विजयपाल सिंह को निर्देशित किया कि ईदगाह पर साफ-सफाई, रास्ते पर चूना छिड़काव व वजू के लिए पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। प्रभारी निरीक्षक को नमाज के दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि ईद से पूर्व सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाएंगी। नमाजियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...