झांसी, मार्च 20 -- शुक्रवार की देर शाम चांद के दीदार नहीं हुए। 30 दिनी रोजों के बाद खुशियों का पर्व ईदुल-फितर शनिवार को मनाया जाएगा। चांद रात के साथ एक-दूसरे को मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हुआ। ईदगाह, पुरानी ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा होगी। ईदी लेकर बच्चे ज्यादा उत्साहित हैं। रूहत-ए-हिलाल कमेटी के सचिव मुफ्ती आरिफ नदवी ने बताया कि गुरुवार को चांद नहीं दिखा था। ईद-उल-फितर अब शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं ईद को लेकर शहर के बाजार भी गुलजार हो उठे। परदानशीनों ने भी बाजारों में खरीदारी की। शुक्रवार रात गहरी होते ही शहर की मस्जिदें भी रोशन हो उठीं। शाम रोजा-अफ्तार के बाद लोग चांद देखने लोग छतों-मुडेरों पर चढ़ गए। आसमान में चांद तलाशा गया। कई लोग खबरिया चैनलों से चिपके रहे। जैसे चांद की तस्दीक हुई तो मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। ...