बिजनौर, मई 28 -- बिजनौर। आगामी ईद-उल-अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। बुधवार को एएसपी सिटी डा. केजी सिंह ने एसडीएम सदर रितुरानी एवं सीओ सिटी संग्राम सिंह के साथ ईदगाह का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ईदगाह पर साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य इंतजाम भी किए गए है। बुधवार को एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह व एसडीएम सदर रितुरानी ने आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत शहर कोतवाली अन्तर्गत ईदगाहों, नमाज स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था से आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बकरीद पर 176 स्थलों पर अधिकारी तैनात, असामाजिक तत्वों पर नजर अधिकारियों ने ईदगाह ...