सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। आगामी ईदुल अजहा (26 मई) को लेकर नगर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर डॉ अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मिला। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में सफाई, जलनिकासी और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता से दुरुस्त करने की मांग की गई। पार्षदों ने ईदगाह में गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आरसीसी नाले के निर्माण की मांग उठाई। साथ ही रेंच के पुल से पुल कंबोह होते हुए रायवाला तक कवर नालों के टूटे स्लैब बदलवाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान कुर्बानी के अवशेषों से नालियां जाम हो जाती हैं, इसलिए शहर और 32 गांवों में विशेष सफाई अभियान, कूड़ाघरों की सफाई और कीटनाशक छिड़काव जरूरी है। ज्ञापन में ...