कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। ईदगाह तिराह से ब्रह्मनगर चौराहे तक तीन जगह सड़क धंसी होने की वजह से बजरिया रोड और ईदगाह रोड पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने को ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को नया फार्मूला लागू किया। ईदगाह से आकर हर्षनगर को पेट्रोल पंप के सामने से मुड़ने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया है। कट पर बैरियर लगा दिया गया है। अब बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से घूमकर वाहन सवार आएंगे। बैरियर लगाने का असर शाम को दिखा। वाहनों का लोड तो सड़क पर रहा पर स्लो गति से वाहन निकलते रहे, जाम जैसे हालात न रहे। मध्य जोन के प्रभारी टीआई मनोज सिंह ने बताया कि हर्षनगर तिराहे के कट पर बैरियर लगाने का असर यह हुआ कि जो इधर-उधर के वाहनों के आने से जाम लगता था पर बंद हो गया। ईदगाह रोड का ट्रैफिक बंद होने से इस मार्ग पर तीन गुना वाहन लोड हो गया है। ईदगाह रोड पर अभी कोई...