ईदगाह रोड पर स्वास्थ्य शिविर में 286 लोगों की हुई जांच
हरिद्वार, सितम्बर 3 -- राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ईदगाह रोड, ज्वालापुर में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप (आईएचसी) का आयोजन किया गया। दिशा क्लस्टर यूनिट हरिद्वार की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने किया। शिविर में उच्च जोखिम समूह, प्रवासी श्रमिक, वाहन चालकों समेत आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य एचआईवी, टीबी समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर जांच कर लोगों को उपचार और परामर्श उपलब्ध कराना है। शिविर में टीबी, एचआईवी, एक्स-रे, सिफलिस, रक्तचाप, मधुमेह और गैर संचारी रोगों से संबंधित जांच की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाएगा, ताकि उच्च जोखिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.