रांची, मार्च 21 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के रानी बगीचा स्थित मुख्य ईदगाह में शनिवार को हजारों नमाजियों ने ईद उल-फितर की नमाज अदा की। नमाज के निर्धारित समय के पूर्व ईदगाह में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान ईदगाह के पहुंच प्रत्येक रास्ते में नमाजियों का तांता लगा था। देखते ही देखते ईदगाह में नमाजियों से अट गया। भीड़ के कारण ईदगाह में जगह की कमी हो गई जिससे सैकड़ों नमाजी ईदगाह के बाहर ईद का नमाज अदा करते नजर आए। निर्धारित समय करीब सुबह नौ बजे नमाजियों की जमात खड़ी हुई। इसके बाद कारी ऐनामुल हक ने नमाज अदा कराया। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी। इधर इटकी के जामा मस्जिद के अलावा मदिना मस्जिद, जाफरी मस्जिद, उमेसलमा मस्जिद, शईदा मस्जिद, आसिया मस्जिद सहित गड़गाव, पलमा, तरगड़ी, कुर्गी, बारीडीह, कुन्दी, मोरो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.