गंगापार, मार्च 21 -- क्षेत्र में शनिवार को ईदुलफित्र का त्योहार बड़े ही जोशोखरोश एवं सादगी के साथ मनाया गया। सुबह होते ही नमाज पढ़ने वाले लोगों की भीड़ रामनगर की ईदगाह में जमा होने लगी सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की गई। मस्जिद के हाफिज ने ईदगाह में इकट्ठा हुए नमाजियों को ईद की नमाज पढ़ाया। गौरतलब हो कि इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान के एक महीने रोजा रखने के बाद ईद का त्यौहार मनाते हैं। मस्जिद के हाफिज ने बताया कि रमजानुल मुबारक महीने में हिजरी की 26 तारीख को हजरत मोहम्मद साहब ने कुरान उतारी थी। इसी के उपलक्ष में ईद उल फित्र का त्योहार चांद देखने के बाद मनाया जाता है। नमाज अदा करने में आसपास के गांव तरवाई,बिगहना,कपूरी का पूरा,समोगरा,मवैया,माता का पूरा,पट्टीनाथ राय,चिलबिला सहित कई गांव के लोगों ने नमाज पढ़ने में शिरकत की। नमाज समाप्त होन...