रुद्रपुर, मार्च 21 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर ईदगाह में ईद-उल-फितर के मौके पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर अमन और भाईचारे के साथ नमाज अदा की। नमाज का समय सुबह साढ़े आठ बजे निर्धारित किया गया था। कारी जाने आलम ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुल्क की तरक्की, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज में हिस्सा लिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे माहौल में खुशियों की झलक दिखाई दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यहां मोबीन, राशिद, फारुख, फरमान, तौफीक, इरफ़ान, अखलाक, अजीम, शाहनवाज, नाजिम, बिलाल, रिजवान, बिलाल, फरहान, आरिफ गाजी, मो. हारिश बाबा, जुल्फिकार अली रहे।

ह...