साहिबगंज, मई 28 -- उधवा। गुरुवार को ईद उल अजहा की त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।लोगों ने सुबह-सुबह नये-नये कपड़े पहनकर इत्र लगाकर मस्जिद व ईदगाह पहुंचे।सुबह से ही कड़ी धूप के वावजूद ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा किया। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। जानकारी के अनुसार उधवा ईदगाह में मो.शमीम अख्तर,प्राणपुर ईदगाह में मुफ्ती शाहजहां शेख,चांदशहर ईदगाह में मौलाना अब्दुल हकीम,पियारपुर बजार निकट आम बगीचा में सैयद ततहीर अली,बालुगांव में फरीदुद्दीन अलकसमी ने नमाज़ अदा कराया। विशेष नमाज अदा करने के बाद देश व दुनिया के लिए मगफीरत की दुआ किया गया। इस दौरान जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- मस्जिद व ईदगाहों में अलग-अलग समय पर पढ़ी गई नमाज, घरों में हुई कुर्बानी नमाज अता करने आने वाले ...