औरैया, मई 28 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के पुरवा रावत स्थित ईदगाह में गुरुवार को ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और देश व समाज में अमन-चैन, भाईचारा तथा खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से नमाजी ईदगाह पहुंचने लगे थे। नमाज के दौरान पूरा क्षेत्र सौहार्द और भाईचारे के माहौल में डूबा रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सहार राजनारायण पांडेय तथा थाना प्रभारी रमेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- ईदगाहों में ...