बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह में हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर पूरे अकीदत साथ ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ शहर काजी माजिद अली ने अदा कराई। नमाज़ के बाद शहर काजी माजिद अली ने देश और दुनिया में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ करवाई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।ईदगाह पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा, एसडीएम ऋतु चौधरी, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...