कन्नौज, मार्च 20 -- सिकंदरपुर। नगर पंचायत के इंदिरानगर मोहल्ले में ईदगाह जाने वाले रास्ते पर लगा बिजली का क्षतिग्रस्त पोल लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। पोल आधे से ज्यादा झुका हुआ है और उससे जुड़े जर्जर तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा है। ईद के मौके पर इसी रास्ते से सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...