हापुड़, मई 28 -- ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर डीएम कविता मीना पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ सड़कों पर उतरी उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त किया। इसके साथ ही ईदगाह पर जाकर व्यवस्थाओं का जायया लिया। अफसरों ने लोगों से शांति पूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। बुधवार की शाम की डीएम कविता मीना, एसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, एसडीएम इला प्रकाश, सीओ वरुण मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त किया। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भी गश्त कर त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- ईदुल अज़हा को लेकर प्रशासन सतर्क, ईदगाह का निरीक्षण डीएम और एसपी ने ईदगाह का भी निरीक्षण किया । ईदगाह समेत की लोगों से वार्ता की गई। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आ...