मेरठ, मार्च 17 -- ईद पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 35 सीसीटीवी कैमरे और 20 ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही ईदगाह के आसपास तमाम रास्तों पर बैरिकेड लगाने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है, जो नया नक्शा तैयार कर रही है। बाइक पर घूमकर ईदगाह तक आने वाले आसपास के तमाम रास्तों और गलियों का नक्शा बनाकर यहां पर पुलिस ड्यूटी और बैरिकेड की व्यवस्था की जा रही है। ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार ईदगाह तक आने वाले तमाम रास्तों और गलियों का सर्वे दोबारा से कराया जा रहा है और नया नक्शा बनाया जा रहा है। ऐसे में नक्शे के हिसाब से रास्तों को बल्लियां और बैरिकेड लगाकर बंद किया जाएगा। पिछले साल कुछ गलियों की जानकारी नहीं होने के कारण आखिरी समय पर भीड़ ईदगाह पर पहुंच गई थी, जिससे कुछ अव्यवस्था हो गई थी।स...