मुरादाबाद, मार्च 21 -- ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को ईदगाह और उसके आसपास के इलाके को 11 सेक्टर में बांटा गया। इस दोरान 9 डीएसपी के नेतृत्व में 500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। ऊंचाई वाली 35 बिल्डिंग चिह्नित कर वहां रूफटॉप ड्यूटी में सशस्त्र जवान मुस्तैद नजर आए। पीएसी जवानों की एक कंपनी और 50 से अधिक पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ड्यूटी देते दिखे। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की गई। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल भी ईदगाह चौराहे पर डेरा डाले रहे। इस दौरान एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता, सीओ कटघर वरुण कुमार, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया आदि भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.