अमरोहा, मार्च 17 -- अमरोहा। ईद-उल-फितर के त्योहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एसडीएम सदर शैलेश दुबे व सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मंगलवार को अमरोहा शहर की ईदगाह का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने नमाज की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण में एसडीएम शैलेश दुबे ने बताया कि ईद की नमाज शासन की गाइडलाइन के अनुसार अदा कराई जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि नमाज के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे किए गए हैं। सीओ अभिषेक यादव ने जानकारी दी कि ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद की नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को समय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.