ईदगाह के पास रोती मिली बच्ची परिवार को सौंपी
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- गुरुवार को बकरीद ड्यूटी के दौरान ग्राम जटपुरवा में पुलिस की सतर्कता से एक बिछड़ी बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। ड्यूटी पर मौजूद महिला उपनिरीक्षक मोनिका यादव को ईदगाह के पास एक बच्ची रोती हुई मिली। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपना नाम अनीशा पुत्री रिजवान निवासी ग्राम तिरासी, पोस्ट गौरा, थाना फूलबेहड़ बताया। महिला उपनिरीक्षक ने तुरंत बच्ची द्वारा बताए गए पते के आधार पर ग्राम प्रधान से संपर्क किया और परिवारजनों को सूचना दी कि उनकी बच्ची जटपुरवा ईदगाह के पास सुरक्षित मिली है। सूचना मिलने पर बच्ची के पिता मौके पर पहुंचे। आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्ची को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- बकरीद पर जिलेभर में चाक- चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्रवासियों ने सराहना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.