सहारनपुर, मार्च 17 -- गंगोह। रमजान माह की समाप्ति की निकटता के साथ ही अब पुलिस प्रशासन व नगरपालिका ने ईदगाह जाकर सफाई व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ अशोक सिसौदिया, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, पूर्व चेयरमेन नोमान मसूद, काशिफ कद्दूशी, अथर हसन, शहनवाज आदि पुलिस बल के साथ कुरैशियान स्थित ईदगाह पर पहुंचे। सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई कर्मचारियों को जल्दी ही कार्य निपटाने के निर्देश दिए गए, ईदगाह की दीवार की मरम्मत के निर्देश दियें। विशेष सफाई व्यवस्था कार्य शुरु हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...