लखीसराय, मार्च 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। मौलानगर स्थित ईदगाह की सफाई की जरूरत लोगों ने बताई है। यहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि अब ईद का त्योहार भी नजदीक आ गया है। ईदगाह उपेक्षित पड़ा हुआ है। इस ईदगाह में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के अलावा पंचायतों से भी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। सार्वजनिक रूप से नमाज अता किया जाता है और काफी भीड़ रहती है। बगल में मेला भी लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...