मेरठ, मई 27 -- ईद-उल-अजहा को लेकर बुधवार को दिनभर इकड़ी रोड स्थित ईदगाह में तैयारियां चलती रही। शाम को ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की। उधर, नगर पालिका की ओर से भी ईदगाह परिसर और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष मशकूर खान ने बताया कि ईद के मौके पर भीड़ को देखते हुए इस बार भी ईदगाह में दो बार नमाज अदा कराई जाएगी। पहली नमाज सुबह पौने सात बजे होगी, जबकि दूसरी नमाज आठ बजे अदा कराई जाएगी ताकि सभी लोग आसानी से नमाज पढ़ सकें। यह भी पढ़ें- आज होगी ईद उल अजहा की नमाज कमेटी के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सड़क अथवा सार्वजनिक मार्गों पर नमाज न पढ़ें।उधर, नगर पालिका की टीम ने ईदगाह परिसर, रास्तों और...