कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। पांच माह तक के लंबे इंतजार के बाद अस्सी फीट रोड से ब्रह्म नगर चौराहा होते हुए अशोक नगर की तरफ जाने और आने का रास्ता आखिरकार शनिवार को खोल दिया गया। वहीं ईदगार चौराहे पर धंसी सड़क के बगल से बैरिकेडिंग करते हुए आधी रोड से भी आवागमन बहाल कर दिया गया है। इन दोनों रास्तों के खुलने से जहां अशोकनगर, ब्रह्मनगर, पीरोड, नेहरूनगर, हर्षनगर और जवाहर नगर आना-जाना फिर से सुगम हो गया है, वहीं इन इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत भी मिली है। बरसात के दिनों में ही ब्रह्मनगर चौराहा धंसा था। तभी से यह रोड बंद थी। बाद में रामबाग ढाल के पास भी रोड की खुदाई होने से स्थिति और खराब हो गई थी। हफ्ते भर पहले ईदगाह चौराहा जब धंसा था तो ब्रह्म नगर की तरफ जाने का मार्ग ही तीन तरफ से बंद हो गया था। अब नगर निगम ने ब्रह्मनगर चौराहे पर बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.