अयोध्या, मई 26 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले के आसपास शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज का समय निर्धारित किया गया है। ईदगाह सिविल लाइन में सुबह आठ बजे ईद उल अजहा की नमाज होगी। सुबह 6.15 बजे रिकाबगंज मस्जिद में नमाज होगी। इसके अलावा मस्जिद पुलिस लाइन, मदनी मस्जिद मुगलपुरा, मस्जिद गुदड़ी बजाजा, मस्जिद कोटिया रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम, मस्जिद पालकीखाना में सुबह 6.30 बजे, जामा मस्जिद पुख्ता सराय चौक तरकारी मंडी, मस्जिद काजी कुतबा सटहटी अयोध्या धाम, मस्जिद शाह इब्राहिम शाह स्वर्ग द्वार अयोध्या धाम, ईदगाह मंगलसी सोहावल, ईदगाह जगनपुर, मुस्लिम यतीम खाना बड़ी बुआ, मस्जिद मोहम्मदी वजीरगंज और मदनी मस्जिद मुगलपुरा में सुबह सात बजे नमाज होगी। यह भी पढ़ें- मदीना मस्जिद में 6 बजे अदा की जाएगी ईद उल अजहा की नमाज़...