ईदगाहों में शांतिपूर्वक अता की गई ईद उल-अजहा की नमाज
आगरा, मई 28 -- जनपदभर में ईद उल-अजहा की नमाज 105 स्थानों पर शांति पूर्वक अता की गई। ईदगाहों में नमाज के दौरान नमाज अता करने वालों ने देश में अमन चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के दौरान ईदगाहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। गुरुवार की सुबह शहर की बिलराम गेट स्थित रोड स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अता की। नमाजियों ने नमाज अता करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। उसके कुर्बानी की रस्में अता की गई। ईदगाह पर नमाज के दौरान एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, एलआईयू, इंटेलीजेंस के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- भोजपुर में ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों ने पढ़ी नमाज यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की नमाज में अकीदतमंदों खुशहाली की दुआ यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.