सीवान, मार्च 22 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। शनिवार को नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में शांति तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए दुआ मांगी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जहां नए कपड़े पहनकर और मीठे पकवानों का आनंद लेते हुए उन्होंने त्योहार को यादगार बनाया।बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही और लोग अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के घर जाकर खुशियां बांटते नजर आए। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न ...