मेरठ, मार्च 21 -- मुंड़ाली क्षेत्र के गांवों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार लोगों ने बड़े ही हर्षोंल्लास से मनाया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपस में खुशियां बांटी। साथ ही सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नए कपड़े पहनकर लोग ईदगाह और मस्जिदों की ओर नमाज अदा करने के लिए निकल पड़े। इस कड़ी में क्षेत्र के गांव अजराड़ा, मुंड़ाली, जिसौरा, अतराड़ा, लौटी, आड़ कोल आदि सहित दर्जनों गांवों में ईद मनाई गई। मौलाना अब्दुल्लाह मुंगैसी ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, त्याग और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है। ईद का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। काजी हाफिज राकिब ने देश व विश्व के लिए चैन व अमन की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को सु...