चाईबासा, मार्च 20 -- ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कमलपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य खागेन चंद्र महतो ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि दिखे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। उन्होंने सभी से मिलजुल कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का आग्रह किया। जिला पार्षद खागेन चंद्र महतो ने भी कहा कि सभी समुदाय मिलकर पर्वों ...