सराईकेला, मार्च 13 -- खरसावां। खरसावां के आमदा ओपी परिसर में ईद, सरहुल और रामनवमी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने की। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। सभी से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने कहा कि ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे त्योहार क्षेत्र की सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। इसलिए सभी लोग मिलजुल कर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।उन्होंने अफवाहों से बचने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को डायन ...