चाईबासा, मार्च 19 -- चाईबासा। चाईबासा नगर पर्षद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो , सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी के साथ गुरुवार की सुबह 8 बजे से सरहुल, ईद एवं रामनवमी के त्यौहार को देखते हुए वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार , नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोषिनी मुर्मू , सिटी मैनेजर , अन्य कर्मी , सदर थाना के पदाधिकारी और विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे । निरीक्षण से पूर्व सभी पदाधिकारी सदर थाना में उपस्थित हुए। जिसके बाद सभी निरीक्षण के लिए निकलें।निरीक्षण की शुरु गाड़ीखाना चौक से किया गया। उसके बाद.मेरी टोला, बरकंदाज टोली, पुलहातु, हिंद चौक, कुमार टोली, साहिल चौक कसाई मोहल्ला ,उर्दू लाइब्रेरी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया । निरीक्षण में सदर थाना...